हाथरस। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को हाथरस जनपद के सासनी कस्बे में दौरे पर रहेंगे। वह यहां पं० चेतराम धर्मशाला, बस स्टैंड पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के हाथरस आगमन को लेकर जिला प्रशासन को उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अलीगढ़ एयरपोर्ट से स्टाफ कार द्वारा सासनी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत उप मुख्यमंत्री सासनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात जनपद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पुनः अलीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 30 अप्रैल को करेंगे हाथरस दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की करेंगे समीक्षा