Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक ने जनप्रतिनिधियों संग ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

सदर विधायक ने जनप्रतिनिधियों संग ओवरब्रिज का किया शिलान्यास

72 करोड़ 70 लाख की लागत से बनेगा सीएल जैन डिग्री कॉलेज से लेकर फायर ब्रिगेड चौराहा तक ऊपरगामी सेतु
फिरोजाबाद। सीएल जैन डिग्री कॉलेज से लेकर फायर ब्रिगेड चौराहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऊपरगामी सेतु का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जाएगा। जिससे नगर में यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। सोमवार को 72 करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का सदर विधायक मनीष असीजा ने जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हवन-पूजन कर शिलान्यास किया।
सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारे नित नए विकास के आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी क्रम में सुहागनगरी की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इस ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इससे नगर और जिले की जनता को तथा बाहर से नगर में आने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इससे पूर्व पंडित वीरेश उपाध्याय के द्वारा हवन यज्ञ के माध्यम से विधिवत मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर, पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर, नानक चंद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, भगवानदास शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, हरिओम वर्मा, श्याम सिंह यादव, प्रमोद राजौरिया, सुनील शर्मा, रविन्द्र शर्मा, अमित गुप्ता, बीएस गुप्ता, उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, महेंद्र बंसल, कैलाश उपाध्याय, अम्बेश शर्मा, जया शर्मा, मूवी शर्मा, निहारिका वर्मा प्रधान, मधुरिमा गुप्ता, पूनम शर्मा, राम लड़ेती लकी, अनुपमा शर्मा, कल्पना राजौरिया, दीपक गुप्ता कालू, सतीश चंद्र प्रजापति, आकाश गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।