Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टैम्पो चालकों ने जलनिगम में दिया धरना, रसीद काटने का किया विरोध

टैम्पो चालकों ने जलनिगम में दिया धरना, रसीद काटने का किया विरोध

फिरोजाबाद,जन सामना। नगर निगम के जल कल विभाग में गुरूवार को टैम्पो चालकों ने पांच सौ रूपये प्रतिवर्ष शुल्क की रसीट काटने का विरोध करते हुये धरना दिया। उन्होंने इसे तानाशाह रवैया बताया है। विकास चंद्र वाल्मीकि ने बताया कि ऑटो चालकों से पंजीकृत शुल्क के नाम पर पांच सौ रूपये सालाना लिया जा रहा है। उनका कहना था कि नगर निगम पांच सौ रूपये ले रहा है तो उसकी सुविधाएं क्या दे रहा है। इसकी भी जानकारी दी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि आखिर किसके आदेश पर यह पैसा लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि जल कल विभाग में जबरन बंद कर इन लोगों से शुल्क वसूला जा रहा है। साथ ही परिवर्तन दल की टीम में अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है।