Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बदमाश जेलों में पीड़ित हो सुरक्षित-डा. सूर्य कुमार

बदमाश जेलों में पीड़ित हो सुरक्षित-डा. सूर्य कुमार

2016-10-18-5-sspjs-skcपुलिस सभागर में पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने की बैठक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश डा0 सूर्य कुमार की अध्यक्षता में एक सजा कराओं अभियान चलाया गया। जिसमें भियोजन निदेशालय के अन्य अधिकारियों प्रदेश अभियोजन अधिकारियों , शासकीय अधिवक्ताओं पुलिस के नोडल अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस महानिदेशक अभियोजन डा0 सूर्य कुमार ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद में इस अभियान के दौरान मुकिदमों की सधन पैरवी द्वारा शातिर/कुख्यात अपराधियों को सजा दिलाने में बडी सफलता प्राप्त हुई। 10 वर्ष से कम 512 अपराधियों को तथा 142 अपराधियों को 10 वर्ष से अधिक की सजा दिलाने का काम किया गया। 5597 अपराधियों की जमानत निरस्त करायी गयी। आगरा परिक्षेत्र में आने वाले जनपद फिरोजाबाद में 2166 अपराधियों को 10 वर्ष से कम की सजा, 438 उपराधियों को 10 वर्ष से अधिक सजा, आगरा परिक्षेत्र में 20237 जमानते निरस्त करायी गई।
अभियान के दौरान प्रदेश स्तर पर कुख्यात अपराधियों को सजा कराओं अभियान में जुलाई 2015 से 24 .09.2016 तक कुल 39068 लोगो को सयजा कराई। जिसमें 10 व 10 से अधिक वर्ष की सजा पाने वाले अपराधियों की संख्या 31940 है। जिसमें 34 लोगो को मृत्यूदण्ड की सजा सुनाई गयी। प्र्रदेश स्तर पर कुल 161078 अभियुक्तों की जमानते खारिज कराने में बडी सफलता मिली है। जबकि मादक पदार्थो की बडी मात्रा में तस्करी करने वाले दहेज उत्पीडन, डकैती उपहरण, हत्या के मामलों में बढ़ी सख्या में सजाये करायी गई। शासन के आदेशानुसार प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में फौजदारी के शासकीय अधिवक्ताओं , अभियोजकों थाने के पैरो कारों व गवाहों जिनकी पैरवी से अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दण्डित कराना सम्भव हो सका उनका व्यक्तिगत रूप से मिलकर सम्मानित किया गया। जिससे उनका आत्मविश्वास जागृत हो सभी भय मुक्त होकर गवाही दे सके। साथ ही बताया कि नदेशलय स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है और एक प्रदेश स्तर पर हैल्प लाइन प्रारम्भ की गई जिसका नम्बर 0522-2305780 तथा सीयूजी 9454456572 है। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश प्रकाश , पुलिस कप्तान सरकारी अधिवाक्तओं के साथ सम्मान प्राप्त करने वाले दर्जनों लोग मौजूद थे।