फिरोजाबाद, जन सामना। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत सब्जी मंड़ी में शनिवार की रात भीषण आग लगने से कई दुकाने जलकर खाक हो गयी। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिरसागंज शहर के गांधी मंड़ी स्थित सब्जी मंड़ी में शनिवार की रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे धीरे आग ने अपनी चपेट में अन्य दुकानों को भी ले लिया। जिससे दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से आस पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ फायर बिग्रेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों राहत की सांस ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है यह भी आंकलन नही हुआ है।