Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की बैठक में संगठन सर्जन अभियान को लेकर हुई चर्चा

कांग्रेस की बैठक में संगठन सर्जन अभियान को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद, जन सामना। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक घर संसार कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्ष्ता जिला कॉर्डिनेटर एस.आर.एस. चंसोरिया ने की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत तीन जनवरी से 25 जनवरी तक समस्त ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायतों की कमेटियो तथा वार्ड कमेटियो का गठन किया जाएगा। जिससे कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव में कांग्रेस की आवाज को पहुँचा सके और 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दे सके। बैठक में धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, कमलेश जैन, दुष्यन्त धनगर, शैलेंद्र शर्मा, मुकेश गौड़, कमल किशोर जादौन, रामसेवक वैध, धीरेंद्र सिंह जुरैल, संदीप सिंह, भभूति सिंह बघेल, भीकम सिंह पथरिया, जगदीश वाल्मीकि, ओमप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।