Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्थर काटने की मशीन से युवक घायल

पत्थर काटने की मशीन से युवक घायल

फिरोजाबाद, संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ स्थित एक कारखाने में पत्थर लगाने का काम चल रहा था। उसी दौरान कम करते समय पत्थर काटने की मशीन से एक युवक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करवला निवासी 20 वर्षीय रोकी पुत्र पूरनसिंह मजदूरी पर पत्थर काटने का काम करता है। जो कि आज नगला भाऊ स्थित ओरचित फैक्टी में पत्थर लगाने का काम कर रहा था। उसी दौरान पत्थर काटने की मशीन फिसल कर उसके चेहरे पर लग गयी। जिससे वह लहु-लुहान होकर गिर गया। जिसको आनन-फानन में अन्य कारीगर द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।