Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से तीन लोग अचेत

विषाक्त सेवन से तीन लोग अचेत

फिरोजाबाद,जन सामना। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।   फरिहा क्षेत्र के गांव सुनाई निवासी 25 वर्षीय आरती पत्नी योगेन्द्र कुमार ने पति से कहासुनी होने पर नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, पत्नी की हालत खराब होता देख पति के होश उड गये। जिनको आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाॅ उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी 19 वर्षीय राधा पत्नी आकाश ने भी अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया। तीसरी घटना में जनपद आगरा के फतेंहाबाद निवासी 21 वर्षीय राधा पत्नी नरेन्द्र ने भी अज्ञात कारणों के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।