हाथरस,जन सामना। करोड़ों करोड़ों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे| निधि समर्पण अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों द्वारा दिल खोलकर दान दिया जा रहा है और इसी क्रम में आज भाजपा ब्रज प्रदेश मंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर एवं अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष बासुदेव माहौर द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी को श्री राम मन्दिर अयोध्या के निर्माण हेतु समर्पण निधि के तहत चेक प्रदान किया गया है। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष अमित भौतिका एवं भाजपा मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र कौशिक आदि मौजूद थे।