Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोजगार मेला 22 अक्टूबर को

रोजगार मेला 22 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवायोजन कार्यालय माती कानपुर देहात में बेराजगारों के लिए 22 अक्टूबर 2016 को कार्यालय परिसर में शिवशक्ति बायोटेक्नोलाॅजीस लि0 द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव के पदों हेतु भर्ती की जाएगी जिसके लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टर/स्नातक तथा आयु सीमा 20 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। उक्त पदों हेतु केवल पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे जिनके लिए 6300 रूपये प्रतिमाह तथा अतिरिक्त टीए, डीए व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसी प्रकार भारतीय जीवन बीमा निगम पुखरायां द्वारा इन्श्योरेंस कन्सलटेंट की नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा योग्यता हाईस्कूल पास होनी चाहिए। चयन हेतु अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इच्छुक व्यक्ति साक्षात्कार हेतु बायोडाटा एवं समस्त शैक्षिक योग्यताओं की मूलप्रति एवं फोटोप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 22 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे के मध्य उपस्थित हों। अधिक जानकारी हेतु सेवायोजन कार्यालय के सूचना पट का अवलोकन किया जा सकता है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी देवेश त्रिपाठी ने दी है।