Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से उपचार के दौरान महिला की मौत, पति की हालत नाजुक

विषाक्त सेवन से उपचार के दौरान महिला की मौत, पति की हालत नाजुक

फिरोजाबाद,जन सामना।  उत्तर क्षेत्र के नगला पानसहाय में अचेत महिला की उपचार के दौरान विगत रात्रि में मौत हो गई। पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। विगत दिन थाना उत्तर क्षेत्र के नगला पानसहाय निवासी मोनू की पत्नी 22 वर्षीय राधिका ने गृह कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पत्नी के अचेत होते ही पति ने भी विषाक्त सेवन कर लिया। दोनो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाॅ रात्रि में उपचार के दौरान राधिका की मौत हो गयी। जबकि पति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उक्त मामले में थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारती ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष से कोई तहरीर नही आयी है। अगर तहरीर आती है तो मामले की जाॅच कर कार्यवाही की जायेगी।