Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समय से नही मिलती है लोगों को 108 की सेवा-उदयप्रताप

समय से नही मिलती है लोगों को 108 की सेवा-उदयप्रताप

फिरोजाबाद,जन सामना। जसराना से सड़क हादसें में घायल होकर आये रामबाबू को हालत चिन्ताजनक होने के कारण चिकित्सक द्वारा आगरा रैफर किया गया था। उसी दौरान भाजपा नेता नामित पार्षद उदय प्रताप अपने सहयोगियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होने 108 को सहायता के लिए फोन किया। लेकिन लगभग 45 मिनट तक 108 की सेवा नही मिल सकी। उसी दौरान आक्रोशित होकर 108 के प्रभारी को फोन पर हडकाया गया तब जाकर एम्बुलेंस आ सकी। जबकि जिला अस्पताल में खडी एम्बुलेंस सफेद हाथी की तरह खडी रही। जबकि जिला अस्पताल की एम्बुलेंस केवल ऑक्सीजन सिलेंडर ढोने के काम में ही ली जाती है। इतना ही नही भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए मेडीकल प्रशासन-जिला अस्पताल प्रशासन मरीजों को एम्बुलेंस की व्यवस्था समय से नही कराते है।