Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री को जमानत मिली

कैबिनेट मंत्री को जमानत मिली

2017.04.24 10 ravijansaamna
न्यायालय के बाहर लोगों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री एसपीसिंह

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गत वर्ष शिकोहाबाद में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज एक मुकदमें के खिलाफ धरना प्रदर्शन के मामले में एसीजेएम के यहां चल रहे मामले में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल न्यायालय में हाजिर हुए। जहां उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। बताते चलें कि गत वर्ष पूर्व भाजपा नेताओं ने तहसील क्षेत्र में एक शासन-प्रशासन के विरूद्व प्रदर्शन किया था। इस दौरान सड़क जाम करने का प्रयास भी हुआ। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा और वृदावनलाल गुप्ता सहित कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के विरूद्व मामला दर्ज किया था। निर्धारित तिथि पर कोर्ट में हाजिर नहीं होेने पर सक्षम न्यायालय ने उनके विरूद्व वारंट जारी कर दिए थे। आज इसकी तिथि निर्धारित थी। आज केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, भाजपा नेता वृदावनलाल गुप्ता आदि कोर्ट में पेश हुए और जमानत अर्जी प्रस्तुत की। विद्वान न्यायाधीश ने आवश्यक कार्यवाही के बाद उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इस दौरान जनपद न्यायालय में मंत्री समर्थकों का जमाबड़ा लगा रहा।