Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निगम की सीमा में शामिल करने की मांग

निगम की सीमा में शामिल करने की मांग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर नई आबादी कोटला रोड के वाशिंदा सोमवार को नगर निगम पहुंचे। श्रीराम काॅलोनी के वाशिंदाओं ने क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग की। आज कोटला रोड नई आबादी श्रीराम काॅलोनी के दर्जन भर से अधिक महिला एवं पुरूष नगर निगम पहुंचे। हाथ में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए लोगों ने नगर निगम अफसरों से क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग उठाई। जानकारी के मुताबिक निगम अफसरों से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया है।