Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा की शहर कमेटी घोषित

सपा की शहर कमेटी घोषित

हाथरस,जन सामना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं जिला अध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अनुमति से नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हेमन्त गौड द्वारा आज सपा शहर कमेटी का गठन करते हुए उसकी घोषणा की गई है और कमेटी में सभी समाज के लोगों को स्थान देकर सम्मान दिया गया है।समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष हेमन्त गौड द्वारा आज घोषित की गई शहर कमेटी में डॉ. लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू महासचिव, मदन मोहन शर्मा उर्फ चिंटू शर्मा, आनंद कुशवाहा, प्रताप पाली नगर उपाध्यक्ष, योगेश समाधिया नगर कोषाध्यक्ष, भूपेन्द्र उपाध्याय नगर प्रवक्ता, निखिल कुमार अग्रवाल, राजेश सविता, राकेश गुप्ता, रामकुमार शर्मा, अशोक दिवाकर, आजाद कुरैशी, टीकम सिंह माहौर नगर सचिव मनोनीत किए गए हैं। जबकि कार्यकारी सदस्यों में नेमपाल प्रजापति, अंकित वर्मा, महेश यादव पूर्व प्रधान, शुभम बाल्मीकि, राजू कुरैशी, विकास सविता, सीताराम सविता, रामशरण तुरैहा, ललतेश ठाकुर, धर्मेंद्र चौधरी व नरेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, सपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष  ओमवती यादव, राम बहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान, पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके, महेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर डम्बर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा उर्फ बंटी भैया, मूलचंद निम, विशंभर सिंह एड., मोहम्मद इशाक शाह, डॉ. आरसी लाल प्रजापति, बालकिशन यादव, जाकिर कुरेशी, शिवकुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय को बनाया गया है।