Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेगी सपा

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेगी सपा

कानपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी नगर पदाधिकारियों सदस्यों फ्रंटल अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों की प्रथम मासिक बैठक सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया|बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान मीटिंग के दौरान तेवर में नजर आए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गद्दारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी व कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है। उनसे किस तरह से काम लेना है यह मुझे आता है! इसलिए अभी समय है संभल जाओ पार्टी का साथ दें वरना जो लोग पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं, वे लोग अपने हाथों से अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रहे हैं! नगर संगठन सभी पदाधिकारी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर तैयार रहें क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा का चुनाव है। डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं फ्रंटल के पदाधिकारी एवं विधान सभा के पदाधिकारी वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर टोलियां बनाकर घर घर जाकर जनता से संपर्क करके समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में जाकर बताएंगे एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर उजागर करेंगे। डॉक्टर इमरान ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा नगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घोषित प्रत्याशियों को नगर संगठन पूरी निष्ठा ईमानदारी तन मन और धन से चुनाव लड़ा कर नगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भारी मतों से जीत दिलाकर समाजवादी पार्टी का परचम फहराएंगे। इसके लिए आप सभी लोगों को जनता की रोजमर्रा बिजली पानी सड़क गंदगी आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु सड़कों पर संघर्ष करना होगा। हम सभी लोगों को जनता के कंधे से कंधा मिलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना होगा हमें जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को से जनता अवगत करा कर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना होगा इसके लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी होगी! बैठक में नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय यादव, सुभाष द्विवेदी, नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर, हाजी सैफ चिश्तिया, टिल्लू जायसवाल, निखिल यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, जमालुद्दीन जुनेदी, निजाम कुरेशी, रमेश यादव, रणवीर यादव, मोहम्मद अरशद रियाज, बबलू सुफियान, अनूप यादव, वसीम गाजी, मोहम्मद नसीम, अनिल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, मुन्ने खां, अनिल चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!