हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से मिला और शहर की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल से भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला और भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कप्तान से अपराधों पर अंकुश लगाने आदि की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई। वहीं प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल से कहा कि आपके नेतृत्व में आपकी टीम द्वारा अपराधों पर अंकुश लग रहा है वह सराहनीय है और हम आगे ऐसी आशा करते हैं कि आप निरंतर इसी तरीके से अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल होंगे, जिससे शहर वासियों में अमन चैन कायम रहेगा और आपके कुशल नेतृत्व की जनता भी प्रशंसा कर रही है।
प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, नगर मंत्री हरीश सेंगर , मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, बृजेश श्रोती आदि शामिल थे।