उ.प्र. व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों के साथ किया संवाद
फिरोजाबाद। उ.प्र. व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने भाजपा कार्यालय मोड़ा कनेटा पर जिले के व्यापारियों के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं का किया व्याख्यान।
उन्होंने व्यापारियों को सबोधित करते हुऐ कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार व्यपारियों के हितों मे कार्य कर रही है। आज यूपी में कानून का राज है, भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग पूरी तरह अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। सपा, बसपा की पूर्व की सरकारों में अपहरण, माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है। प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इसीलिए आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया। ताकि व्यापारी वर्ग को सरकार की हर सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके और व्यापारी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र डा. सुधीर गुप्ता व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना होने पर मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 10 लाख का बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की प्राथमिकता है। इस दौरान किशोर गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता शालू पंडित, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, चेयरमैन सोनी शिवहरे, पुष्पेंद्र गुप्ता, जिला संयोजक दिनेश गुप्ता, महानगर संयोजक राजेश अग्रवाल आलोक, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता कालू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष शुभम राजपूत, सोहेल अग्रवाल, बब्बू पंडित, राजेश अग्रवाल, हरीश चंद्रानी, हरिओम शर्मा रग्गी, नीतेश अग्रवाल जैन, अजय गुप्ता, दुष्यन्त यादव, रिंकू राना, शिवम गुप्ता, भानु उपाध्याय, राकेश गौतम, श्रीनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु किया व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन-विनीत अग्रवाल