Sunday, April 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परिवर्तन जनता पार्टी का हुआ गठन

परिवर्तन जनता पार्टी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। दुर्गा मैरिज होम मेहताब नगर में एक राजनीतिक बैठक शिशुपाल नेता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों द्वारा एक राजनीतिक दल परिवर्तन जनता पार्टी का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया। जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से परिवर्तन जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संस्थापक के रूप में राम अवतार राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल राठौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़ जालौन, राष्ट्रीय महासचिव मनोज राठौर सीतापुर, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, कार्यालय प्रभारी हरिओम राठौर को चुना गया।
राम गोपाल राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज कमरतोड़ महंगाई, भ्रष्ट प्रशासन और शासन की वजह से जनता परेशानी का सामना कर रही है। लोगों के चेहरे मुरझा गए हैं। इसलिए देश प्रदेश की मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन जनता पार्टी का गठन किया गया है। और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का उतारेंगी। बैठक में चंद्रभान राठौर, अमित राठौर एडवोकेट, सतीश जाटव, दिलीप प्रजापति, मानसिंह राठौर, बबलू राठौर, राकेश जाटव, राम बिहारी, उमाकांत कुशवाहा, डॉक्टर आनंद राठौर, अरविंद यादव, अरुण राठौर, जितेंद्र राठौर, राजनाथ सिंह, भगवानदास ,कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।