Sunday, April 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो ग्राम प्रधानों का एक्सपोजर विजिट महाराष्ट्र के लिए चयन

दो ग्राम प्रधानों का एक्सपोजर विजिट महाराष्ट्र के लिए चयन

बागपत: विश्व बंधु शास्त्री। उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के दो ग्राम प्रधानों का एक्सपोजर विजिट महाराष्ट्र के लिए चयन हुआ हैं। इस चयन से दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों व क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री ने बताया कि जनपद में बिनौली ब्लॉक के फजलपुर सुंदरनगर के ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत और छपरौली ब्लॉक के टांडा गांव के प्रधान नवाजिश खान का उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित एक्सपोजर विजिट महाराष्ट्र के लिए चयन हुआ है। चयनित ग्राम प्रधान 19 अप्रैल को कुछ नया सीखने के लिए पांच दिन के लिए महाराष्ट्र की विजिट पर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एक्सपोजर विजिट के लिए प्रदेश से कुल 18 ग्राम प्रधान, 7 पंचायत राज अधिकारी और 2 ग्राम पंचायत सचिव कुल 27 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से प्रस्थान करने वाली टीम का नेतृत्व आगरा जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार और लखनऊ से प्रस्थान करने वाली टीम का नेतृत्व कानपुर नगर के सहायक पंचायत राज अधिकारी अभिलाष बाबू करेंगे। विजिट में बागपत से बिनौली ब्लॉक के फजलपुर सुंदरनगर के प्रधान सुधीर राजपूत और छपरौली ब्लॉक के टांडा गांव के प्रधान नवाजिश खान शामिल होंगे। इन दोनों ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत वहाँ ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, वाटर बजटिंग, ग्राम पंचायत विकास योजना, ठोस एव अपशिष्ठ तरल प्रदार्थ प्रबंधन, ओएसआर आदि के साथ ग्राम पंचायत में डॉक्यूमेंटशन का अच्छा कार्य दिखाने को भेजा जा रहा हैं। उन्होंने बताया, फजलपुर सुन्दरनगर के ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत ने इससे पहले भी अपनी ग्राम पंचायत में सॉलिड लिक्विड, वेस्ट मैनेजमेंट, ग्राम पंचायत सचिवालय का कुशल संचालन तथा विकास के लिए अनेक बेहतर कार्य किये हैं। प्रधान ने तीन बार लखनऊ के पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिंट) लोहिया भवन अलीगंज में मॉडल जीपीडीपी विषय पर ग्राम पंचायत की मॉडल कार्य योजना बनाने व राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत प्रिंट के माध्यम से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। प्रधान को एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजे जाने पर ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।