Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन

भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन

दिल्ली। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर केन्द्रित 450 पृष्ठों की एक पुस्तक का विमोचन केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी कुमार चौबे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
हाल ही में प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘चाणक्य वार्ता’ द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा भारतीय संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में दिए गए भाषणों का संकलन प्रकाशित किया गया है। ‘भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी’ नामक इस पुस्तक में कोश्यारी द्वारा याचिका समिति के अध्यक्ष के रुप में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों की रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई हैं। 450 पृष्ठों की इस पुस्तक में कोश्यारी द्वारा व्यक्त किए गए विचारों में पूर्ण रुप से राष्ट्रवादी दृष्टिकोण दिखायी देता है, जो देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इस महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन 28 अगस्त 2021 को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी कुमार चौबे, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण भाला, चाणक्य चार्ता के सम्पादक डा. अमित जैन तथा कई समाजसेवी, पत्रकार, साहित्यकार एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। डा. अमित जैन ने समरोह में पधारने के लिए सभी का स्वागत करते हुये चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा अभी तक किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला और मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। पुस्तक विमोचन समारोह में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी कुमार चौबे, श्याम जाजू इत्यादि अतिथियों ने कोश्यारी के विषय में अपने विचार रखे तथा भगत सिंह कोश्यारी ने चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह के साथ अपने अनुभवों को श्रोताओं के साथ साझा किया।
प्रस्तुति: योगेश कुमार गोयल