Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी संदेश की सभा हुई आयोजित

राहुल गांधी संदेश की सभा हुई आयोजित

बिजली बिल हाफ-किसानों का कर्जा माफ रहेगा मुख्य उद्देश्य
कहा-गैर कांग्रेसी सरकारों ने किया यूपी को बेहाल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में राहुल गांधी संदेश यात्रा के संबंध में एक आम सभा हाजीपुरा में आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद अंजन कुमार यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अंजन कुमार यादव ने कहा राहुल गांधी जी के संदेश यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में सरकार बनने पर कर्जा माफ-बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्यों का करो हिसाब यही उद्देश्य लेकर राहुल गांधी ने पूरे प्रदेश का दौरा कर किसानों, मजदूरों, गरीबों की समस्याओं को समझा है। आने वाले इस चुनाव में आप कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस की सरकार बनवाये। प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है, आने वाला चुनाव कांग्रेस का होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल है, जबसे गैर कांग्रेसी सरकारें आयी हैं तब से पूरा प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर प्रदेश की जनता को जागरूक किया है और आने वाले विस चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की है। अनुशासन समिति के चेयरमैन हाजी सईद पटेल ने कहा राहुल गांधी के संदेश यात्रा से प्रदेश की जनता कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने कभी धर्म व जाति की राजनीति नहीं की है, हमेशा सबको साथ लेकर चली है कांग्रेस ने इस देश का विकास किया है और विकास करेगी। सभा में मुख्य वक्ताओं में प्रदेश सचिव शफात खान राजू, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, हाजी नसीर अहमद, सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, सतीश चंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र जैन, मुहम्मद उवैदउल्ला, अमित गुप्ता, नुसरत इकबाल एडवोकेट, अब्दुल रहमान, युनूस अब्बास, बाबूराम निशंक, सुबूर अली, जितेंद्र तिवारी, बाबूराम निशंक, थान सिंह यादव, राजेश शर्मा राज, इरफान राही, अशोक दिवाकर, आमिर पटेल, संदीप तिवारी, आमिर अली, इरफान कुरैशी, शुएब सिद्दीकी, जावेद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।