Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब के साथ वांछित को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

शराब के साथ वांछित को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता

चंदौली। जिले के शहाबगंज थाने की पुलिस व इलिया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के द्वारा मादक पदार्थों व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल प्रशिक्षण में पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। बता दें कि शहाबगंज पुलिस को भोड़सर तिराहे के पास से 5 लीटर कच्ची शराब के साथ अजय कुमार ग्राम भूसी कृत पुरवा थाना शहाबगंज को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी शहाबगंज ने बताया कि चेकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति पकड़ा गया है। जिसे संबंधित धाराओं में चालान किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल सिंहासन यादव तथा कांस्टेबल रूद्रप्रसाद शामिल रहे। वही इलिया पुलिस ने अपराध संख्या 65/2021 धारा3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पतेरी मोड़ ग्राम हटा के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अजमल अली ग्राम चंदा थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार बताया है। इस गिरफ्तारी में इलिया कस्बा इंचार्ज अखिलेश सोनकर, हेड कांस्टेबल शिवानंद सिंह तथा कांस्टेबल गौरव पटेल शामिल रहे।