Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पहली बार नगर निगम आयोजित करेंगा दीपावली मेला

पहली बार नगर निगम आयोजित करेंगा दीपावली मेला

मेले में स्ट्रीट बेंडरों को स्टॉल लगाने को मिलेगी निःशुल्क जगह
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आदेश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा पहली बार 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने मीडिया से रूबरू होकर मेले के संबंध में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद पहली बार नगर निगम द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्ट्रीट बेंडरों को नगर निगम द्वारा निःशुल्क स्टॉल लगाने के लिए जगह दी जायेगी। जहॉ वे अपने सामान की बिक्री कर सके। मेले में दीपावली से संबंधित आइटम मेले में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने की स्टॉल के साथ मिट्टी के दीपक व मूर्ति बेचने वालों को भी पर्याप्त स्थान दिया जाएगा। लोगों के मनोरंजन के लिए कवि सम्मेलन, नुक्कड़ नाटक के साथ जादूगर देव का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा सरकारी विभागों के साथ 50 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।