Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जोमासर मार्शल आर्ट समापन कार्यक्रम में दिखाए गए हैरतअंगेज करतब

जोमासर मार्शल आर्ट समापन कार्यक्रम में दिखाए गए हैरतअंगेज करतब

प्रदर्शन करने वाले बच्चें मेडल पाकर हुए प्रसन्न
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सुपर मार्शल आर्ट एकेडमी एवं सेवा संस्थान बाढ़ापुर रोड नगर पंचायत क्षेत्र के टाउन एरिया मार्केट प्रांगढ़ में एकेडमी द्वारा जिलास्तरीय जोमासर कराटे प्रतियोगिता में सभी छोटे बडे प्रतिभागियों के द्वारा जोमासर का हैरतअंगेज करतब का बाखूबी प्रदर्शन किया। प्रशिक्षार्थी बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के नए-नए हैरत अंगेज करतब देख दर्शक मन्त्र मुग्ध हो गए। कार्यक्रम समापन में एडी सूचना प्रमोद कुमान ने सफल प्रतिभागियों को मेडल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कराटे मार्शल आर्ट की भांति जोमासर मार्शल आर्ट आज के युग मे सुरक्षा की नजर से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जोमासर मार्शलआर्ट का प्रदर्शन करनी वाली छात्राओं के भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए कहा कि वे पढ़ाई के साथ साथ मार्शल आर्ट मे पारंगत होकर सर्वांगीण विकास की ओर बढ़े। सुपर मार्शल आर्ट एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष शीतल पाल व विनर मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष मो0 शकील खान ने बताया कि इस मार्शल आर्ट का प्रयोग सेकेण्ड विश्व युद्ध के दौरान किया गया था जिसमें कुकरी, खुकरी, कुखरी आदि का प्रयोग आत्मरक्षा के लिए किया गया था। इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल की भारत में उपज हुई थी। जोमासर में कुकरी तीन प्रकार की होती है। इसका अन्तर्राष्ट्रीय हेड आफिस ओल्ड हासिमारा जलपाईगुडी वेस्ट बंगाल में है। इसमें इण्डिया के साथ ही ब्राजील नेपाल पाकिस्तान, भूटान बंग्लादेशा बर्मा, अफगानिस्तान, थाईलैण्ड, सउदीअरब, चीन आदि देश इसका प्रदर्शन देखकर अपनाने की ओर बढ रहे हैं। आत्मरक्षा के लिए भारत में भी जोमासर का उज्जवल भविष्य है। इस मौके पर एकेडमी के सचिव, साजिद, डिम्पल पाल, बुद्धमति गौतम, प्रिया गौतम, शिवा गौतम, चाइना यादव, निकेता यादव, चेन्नई यादव, वैष्ण्वाी, अकाश,कौशल किशोर, अंकित, लवकुश, नित्या अग्रवाल, शदबखान, शिवानी यादव, शिवानी यादव, नेहा गौतम, समक्ष यादव, सुरेश गुप्ता, उमरा खान, अंशिक चैहान, शक्ति जादौन, प्रियान्शु, आजमखान, शिवानी अवस्थी आदि ने भी जोमासर मार्शल आर्ट में जौहर दिखाये तथा एक दर्जन से ऊपर बच्चों को मेडल प्रशस्ति पत्र मिला। इस मौके पर जोमासर संस्था मो. साजिद कुरैशी, सत्येन्द्र कुमार, नदीम खान, सहरोज खान, समृद्धि गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।