Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश में अब तक 2603806.92 मी0 टन गेहूँ की खरीद हुई

उत्तर प्रदेश में अब तक 2603806.92 मी0 टन गेहूँ की खरीद हुई

2017.05.26 07 ravijansaamnaलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में कार्यरत विभिन्न गेहूँ क्रय केन्द्रों द्वारा अब तक कुल 2603806.92 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जा चुका है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 796589.16 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया था। प्रदेश के खाद्य आयुक्त, अजय चौहान द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 80 लाख मीट्रिक टन गेहूँ खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 33 प्रतिशत खरीद हुई है। किसानों को देय 4231.19 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4194.01 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। गेहूँ खरीद योजना के तहत अब तक 570381 किसान लाभान्वित हुए हैं। किसानों को गेहूँ क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।