Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलोपुरा जाने वाली सड़क का हुआ खस्ताहाल, निर्माण कराएं जाने की मांग

जलोपुरा जाने वाली सड़क का हुआ खस्ताहाल, निर्माण कराएं जाने की मांग

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत अलीनगर केंजरा राजा का ताल से जलोपुरा जाने वाली सड़क काफी खस्ताहाल पड़ी हुई है। कई बार क्षेत्र की जनता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा इस संबंध में अधिकारियों से लिखित एवं कार्यालय में जाकर समस्या के समाधान किये जाने शिकायत की गई है। लेकिन आज तक सड़क नहीं बनवाई गई है।सड़क खस्ताहाल होने से गांव के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशनी का सामना जलोपुरा, नगला नपाई, नगला साला, आलमपुर, जरौली खुर्द, हिरण गांव की जनता को करना पड रहा है। सडक के खस्ता हाल एवं जलभराव होने के कारण गावं से स्कूल कॉलेज पढने जाने वाले छात्र-छात्राओं, स्कूली बच्चे को गंदे पानी से होकर निकलनें को मजबूर होना पड रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वह पूर्व प्रत्याशी प्रधान पद अनिल यादव ने बताया कि गावं की जनता पिछले एक साल से इस परेशानी का सामना कर रही है। कई बार अधिकारीयो के द्वारा इस सडक का निरीक्षण भी किया जा चुका है। लेकिन आज तक सडक निर्माण का कार्य प्रारम्भ नही हो सका है। जिस कारण गांव की जनता में अधिकारीयो के प्रति रोष व्याप्त है। उन्हांेने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से जल्द से जल्द सडक निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराये जाने की मांग की है। जिससे क्षेत्र की जनता को इस समस्या से निजाद मिल सके।