Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप

दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप

फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थाना एका क्षेत्र के हजारा खडीत नहर में नगला गुलाबी गांव के समीप लगभग 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगों को नहर में पड़ा दिखाई दिया। मौके पर लगे हुजूम में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहंुची इलाका पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव का पंचनाम भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी घटना में थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे लाइन नाले के समीप लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना इलाका पुलिस को मिली। मौके पर पहंुची लाइनपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर में चोट कें निशान है सभवतः किसी ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की आशंका लगायी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविक जानकारी हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक दोनो ही शवों की शिनाख्त नही हो सकी थी।