Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 40 वर्ष से पार्क पर भू.माफिया ने किया था अवैध कब्‍जा, अब गरजा प्रशासन बुलडोजर

40 वर्ष से पार्क पर भू.माफिया ने किया था अवैध कब्‍जा, अब गरजा प्रशासन बुलडोजर

कानपुर। महानगर में भूमाफियाओं द्वारा वर्षों पुराने किए अवैध कब्जों पर प्रशासन के अधिकारियों की नजर टेड़ी हुईं हैं। नगर निगम और केडीए की जमीनों पर सर्वाधिक कब्जों की भरमार है। इधर केडीए उपाध्यक्ष  की सख्ती का असर शहर में दिखने लगा है। शनिवार दबौली में रतनलाल नगर चौकी से कुछ दूरी पर स्थित केडीए द्वारा कालोनीवासियों के लिए निर्मित पार्क में स्थानीय भू.माफिया के द्वारा 40 वर्षों से अवैध कब्जा केडीए के प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम न भारी पुलिसबल को साथ लेकर ध्वस्तीकरण किया गया। अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र बाजपेई ने बताया कि कब्जाधारी रामदास ने पार्क में पक्का निर्माण कर बीस किराएदार बसा दिए थे। पिछले दिनों केडीए में अफसरों को गुमनाम व्यक्ति के द्वारा कब्जे की शिकायत मिली थी। इसके बाद जांच में अवैध कब्जे की बात सही निकली। कब्जाधारकों को कब्जा हटाने की पूर्व नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के लिए कहा था। समयसीमा बीत जाने पर और पुलिस बल मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।