Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय संस्कृति बिना भेदभाव के मानव सेवा का संस्कार सिखाती है : आरपी सिंह

भारतीय संस्कृति बिना भेदभाव के मानव सेवा का संस्कार सिखाती है : आरपी सिंह

नेत्र शिविर के समापन समारोह में बोले भाजपा राष्ट्रीय सह संयोजक कार्यक्रम एवं समन्वय
सिकंदराराऊ। राज आयुर्वेदिक फार्मेसी पर आयोजित सिकंदराराऊ में स्वर्गीय श्री राजवीर सिंह राघव की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर  राजवीर सिंह राघव चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सहसंयोजक कार्यक्रम एवं समन्वय तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हाथरस जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा के विधानसभा प्रभारी सुनील पांडेय, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने की ।
मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सहसंयोजक कार्यक्रम एवं समन्वय आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति बिना भेदभाव के मानव सेवा का संस्कार सिखाती है। भारतीय संस्कृति विश्व की एकमात्र सबसे प्राचीन संस्कृति है जिसमें जाति पंथ, ऊंच-नीच, भेदभाव का कोई स्थान नहीं है और मानव जीवन में सर्वश्रेष्ठ संस्कारों का संवहन करने वाली भारतीय संस्कृति है।  राजवीर सिंह राघव चेरिटेबल ट्रस्ट एंव कल्याणं करोति के संयुक्त प्रयास वाकई नर सेवा नारायण की भावना प्रस्तुत करती है।भाजपा के जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों के जीवन के अंधेरे को नेत्र ज्योति देकर दूर करना सच्ची मानव सेवा है। नेत्र ज्योति देना महान पुनीत कार्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग परोपकार की भावना से कार्य करते हैं। उनका ईश्वर भला करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि असहाय लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। नेत्र के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय हो जाता है। यह सच्ची समाज सेवा है।पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि एक साथ इतने ऑपरेशन करा कर उन्हें एक बार फिर से इस दुनिया को देखने का अवसर प्रदान करने का कार्य करने वाले ट्रस्ट के सदस्य सराहनीय है इससे पूर्व ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र राघव ने ट्रस्ट के जनसेवा के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रेमपाल सिंह राघव, सतेन्द्र सिंह राघव, धर्मेंद्र सिंह राघव, सतीश चौहान ,मुकेश चौहान, विमल राघव, विपिन चौहान, तरुण चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, बृजेश सिंह चौहान, योगेश परमार, सुमंत किशोर सिंह, विपिन वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, अजीत प्रताप सोनू , गिरीश मोहन गुप्ता, देवदत्त वर्मा ,जयपाल सिंह चौहान, मुकुल गुप्ता, सोनू चौहान, आकाश दीक्षित, चेतन शर्मा, आशीष दीक्षित, दुर्गेश पचौरी, रिंकू शर्मा आदि मौजूद थे ।