Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश और प्रदेश में है भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – प्रशासन: पुंडीर

देश और प्रदेश में है भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – प्रशासन: पुंडीर

सिकंदराराऊ। गांव खिजरपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान भाजपा नेता उदय पुंढीर का ग्रामीणों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया । पुंडीर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन – प्रशासन चल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों को नकेल डाली है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने देश व सूबे में भय व भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दिया है। बदमाश व माफिया कहीं नजर नहीं आ रहे। कभी सरिया व कच्छाधारी गैंग हुआ करते थे। जिनका कुछ पता नहीं चला कि कहां चले गए। उन्होंने कहा कि गन्ना, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सभी जगहों पर सरकार ने भरपूर काम किए हैं। देश ने जितनी तरक्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुई इतनी कभी किसी सरकार ने नहीं कराई। इस बार ईजनता ने दोबारा से बीजेपी को जिताने की ठान ली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से इतिहास रचेगी।इस अवसर पर शीलेन्द्र सिंह प्रधान मऊ, इंद्रदेव शर्मा, नेपाल सिंह पुंडीर, जय कुमार सिंह चौहान, उपेंद्र सिंह पुंडीर, कृपाल सिंह फौजी, मनवीर सिंह ,अमित चौहान, राम पुंडीर, अभिषेक पुंडीर ,भुवनेश चौहान, गिरीश पुंडीर ,मनवीर पुंडीर, बंटी पुंडीर ,आलोक पुंडीर ,पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।