Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागला महाविद्यालय में मुक्केबाजी आयोजित

बागला महाविद्यालय में मुक्केबाजी आयोजित

हाथरस। सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय में विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी मुक्केबाजी पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता 2021 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कालेज प्राचार्य डा. महावीर सिंह छोंकर, विशिष्ट अतिथि विपिन चौधरी, इंसपैक्टर महिला थाना ने भगवान बजरंग बली के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। कोरोना काल के उपरांत विश्वविद्यालय का खेलों का यह प्रथम सत्र है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. महावीर सिंह छोंकर ने विद्यार्थियों को मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन में रहकर प्रतियोगिता के नियमों का पालन कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य ने आव्हान किया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए तथा शारीरिक क्रियाओं के अभ्यास के द्वारा शरीर को वलिष्ठ बनाना चाहिए। वर्तमान काल में शरीर के स्वस्थ रहने तथा शरीर की आन्तरिक शक्ति मजबूत होने से हम पनप रही बीमारियों से अपने आपको बचाकर रख सकते हैं। विशिष्ट अतिथि इंसपैक्टर विपिन चौधरी ने खिलाड़ियों को सुरक्षाबलों में खेल कोटे से भर्ती के लिए प्रेरित किया तथा शरीर को स्वस्थ रख परिवार, समाज एवं देश की सेवा के लिए तत्पर रहने के लिए कहा। प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग की सभी भार वर्गों में प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में नीरज कुमारी, 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुसुम बघेल, 52 किलोग्राम वर्ग में पिंकी कुमारी, 54 किलो वर्ग में निशा जांगडा, 57 किलो वर्ग में भारती शर्मा, 60 किलो वर्ग में श्रुति पाठक, 63 किलो वर्ग में रिंकी शर्मा, 66 किलो वर्ग में सेजल चक्रवर्ती, 75 किलो वर्ग में दीपिका, 81 किलो वर्ग में वंशिका कुमारी एवं 81$ भार वर्ग में शिवांगी तौमर रहीं।पुरूष वर्ग में तीन भार वर्ग की प्रतियोगितायें सम्पन्न हुयीं। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मण्डल में दीपक मिस्त्री, दिनेश, सौमेश, आदित्य, वीरेन्द्र, विपिन शाक्य, गौरव ठाकुर, राहुल पाठक, शिशुपाल सिंह चाहर आदि ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन सचिव डा. सत्यदेव पचौरी, डा. डी.के. दीक्षित, डा. विमलेश, डा. संदीप बंसल, डा. सुनन्दा महाजन, डा. के.एन. त्रिपाठी, डा. डी.के. सिंह, डा. एम.पी. सिंह, डा. रजनीश कुमार आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आब्जर्वर डा. प्रवीन जादौन, सलेक्टर, रीता गुप्ता तथा डा. स्वतेन्द्र सिंह एवं ब्रजेश गौतम, राजकिशोर, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।