Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ित ने डीसीपी रवीना त्यागी से लगाई न्याय की गुहार,जाने क्या है मामला

पीड़ित ने डीसीपी रवीना त्यागी से लगाई न्याय की गुहार,जाने क्या है मामला

लड़की को जहर पिलाकर मारने की थी कोशिश, भाई के ससुरालवालों ने तेजाब से किया था हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में थी भर्ती
कानपुर। शहर में लड़की पर तेजाब से हमले का मामला सामने आया था। पूजा नाम की एक लड़की को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इतना ही नहीं उस पर तेजाब से हमला किया गया था। फिलहाल वह हैलट अस्पताल से घर आ चुकी है पीड़ित लड़की का कहना है कि उसके भाई के ससुरालवालों ने उस पर हमला किया था पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
हरदेव नगर में रहने वाली पूजा के पिता रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि 28 नवंबर सुबह करीब 5 बजकर 45 बजे उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह.सबह उनकी बेटी घर के बाहर सफाई कर रही थी। उसी दौरान कुसुमकली, श्यामबाबू, आस्था, उपेंद्र और खुशी गुप्ता ने उनकी बेटी को जबरन पकड़कर जहर पिला दिया था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपियों ने उनकी बेटी पर तेजाब से हमला भी किया था। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपियों ने उसकी बेटी पर तेजाब फेंका उसके पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित लड़की के पिता ने 1 दिसंबर को पुलिस को बताया कि उन्होंने इस घटना की खबर तुरंत डायल 112 पर दी थी। जिसके बाद वह अपनी बेटी को तुरंत अस्पताल लेकर गए, और बताया कि बेटी के इलाज में बिजी होने की वजह से वह देर से शिकायत दर्ज करा पाए।
बर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पीड़ित पूजा के भाई का उसकी पत्नी के साथ आपसी विवाद चल रहा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की को जहर देकर मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।तेजाब से हमले की वजह से वह काफी जल गई है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस मामले में लापरवाही कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी तक नही की है, जिसके बाद आज पीड़ित परिवार डीसीपी रवीना त्यागी से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंचा, तो वहीं पर डीसीपी रवीना त्यागी ने कहां है की निष्पक्ष जांच हो कर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है। जिससे हमारी जान का खतरा है। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी कोई भी गिरफ्तारी नहीं की जाती है अब देखना यह होगा उत्तर प्रदेश के सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जो महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए पूरी तरीके से लगे हुए हैं। लेकिन आप क्या पुलिस ऐसे आरोपियों के खिलाफ कब कार्रवाई करेगी।