फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी पार्क मैदान में जिला प्रवक्ता, मंडल प्रवक्ता एवं शहर प्रवक्ता के पद हेतु परीक्षा एवं साक्षात्कार संपन्न कराया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह, चयन समिति के सदस्य एवं प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित तथा प्रभारी सचिन रावत की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रदेश संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि यूपी की आवाज बनने के लिए प्रियंका गांधी द्वारा यह परीक्षा करवाई जा रही है। जिससे कांग्रेस पार्टी को अच्छे प्रवक्ता मिले। जो जनता के बीच में पार्टी की नीतियों को और जनता की आवाज को पहुंचा सके। वहीं कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नोहजम परवेज और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश का युवा कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए बहुत ही उत्साहित है और आने वाले समय में उसका पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी के लिए होगा। इस मौके नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, शशि शर्मा, मुकेश गौड़, सुभाष यादव शानू, मनोज भटेले, कमलेश जैन, आमिर अली, वकार अहमद, वकार खालिक, आशीष तिवारी, दाऊद खान, शमीम कुरैशी, नईम अब्दुल्ला, अवध किशोर यादव, लाला गांधी, जावेद उमर, विजय नाथ वर्मा, मोहसिन कंट्रोल, जफर शेख, साहिल रहमान आदि उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » जिला प्रवक्ता, मंडल प्रवक्ता एवं शहर प्रवक्ता के चयन हेतु हुई साक्षात्कार परीक्षा