Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार बनने पर 10 दिन के अन्दर किसानों के कर्ज माफ करेंगेः हरिप्रकाश

सरकार बनने पर 10 दिन के अन्दर किसानों के कर्ज माफ करेंगेः हरिप्रकाश

2016-10-24-6-sspjs-congres-mediaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। किसान कर्ज माफ, विजली बिल हाफ और न्यूनतम समर्थ मूल्य जैसे मुद्दों को लेकर राहुल सन्देश यात्रा जिले के गोविन्दपुरी विधानसभा के पनकी भाटिया चैराहे से शुरू हुई। यइस मौके पर जनसभा को को संबोधित करते हुए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक आबिद सिद्दकी ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल जनजागरण अभियान के अंतर्गत हमारी राहुल सन्देश यात्रा आज किदवई नगर विधानसभा और आर्य नगर विधान सभा के बाद गोविंदनगर विधानसभा से प्रारंभ होने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस यात्रा के द्वारा राहुल गांधी के सन्देश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु 8-9 नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिप्रकाश अग्निहोत्री ने भाटिया चैराहे पर राहुल सन्देश यात्रा के दौरान कहा कि हमने कानपूर में राहुल सन्देश यात्रा के माध्यम से 15 तारीख से अब तक लगभग 35 सभाएं की है और राहुल जी के सन्देश को लोगों तक पहुँचाने में पूरी तरह सफल हुए हैं।
गौरतलब है कि जिले में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नौजवानों, बुजुर्गों और महिलाओं, सबने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई है। प्रदेश में किसान यात्रा के औचित्य पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसान आज कर्ज तले दबा हुआ है और आत्महत्या कर रहा है पर सरकारें इनकी समस्यों पर कुछ नहीं कर रही हैं। अब तक पूरे प्रदेश में करीब 5,000 से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं, इनमें से केवल बुंदेलखंड इलाके से ही 800 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल 8 उद्योगपतियों के 1 लाख 20 हजार करोड़ कर्ज माफ किये हैं लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया जबकि हमारी सरकार रहते हुए हमनें किसानों के 73 हजार करोड़ रूपये कर्ज माफ किये थे। हम इस यात्रा के माध्यम से इन सरकारों पर किसानों के कर्ज माफी के लिए दबाव बनायेंगे। अगर वर्तमान सरकार किसानों के कर्ज माफ नहीं करती है तो प्रदेश व देश में हमारी सरकार बनने पर हम 10 दिन के अन्दर किसानों के कर्ज माफ करेंगे। राहुल सन्देश यात्रा का स्थानीय निवासियों ने विजय नगर चैराहा, डबल पुलिया एकता चैराहा, फजलगंज, गोविन्दपुरी पुल, समेत अनेक जगहों पर जोरदार समर्थन दिया गया। इस मौके पर शैलेन्द्र दीक्षित, रोमी सिंह, महेंद्र त्रिपाठी समेत कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे।