Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन अभियान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला बोले, 125सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी

जन अभियान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला बोले, 125सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जन अभियान पार्टी ने ताल ठोकने की पूरी तैयारी कर ली है।जन अभियान पार्टी ने 125 से ज्यादा सीटो पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।चुनाव से पहले अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए 26 दिसम्बर को लखनऊ से महंगाई के विरोध में यात्रा निकलेगी।जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि महंगाई से जनता परेशान हो गयी है।जिसको रोकने के लिए जान अभियान पार्टी आगे आयी है।इसके साथ ही हम लोग महिलाओ और बेटियों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया है।उनका कहना था कि सभी पार्टियों ने लोक लुभावन वादे किए,लेकिन वो पार्टियां अपने वादों पर खरी नही उतरी,उन्होंने जनता का विश्वाश खो दिया है।इसलिए जनता इनको नकार रही है,और विकल्प के रूप में यूपी में जन अभियान पार्टी आ गयी है।