Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विस चुनाव 2022 को लेकर सुभाष तिराहे पर चला संघन चेकिंग अभियान

विस चुनाव 2022 को लेकर सुभाष तिराहे पर चला संघन चेकिंग अभियान

पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में सीओ सिटी ने करायी सैकडों वाहनों की जांच
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर एसएसपी अशोक कुमार के निर्देशन में जगह-जगह पुलिस टीमों का चेकिंग अभियान जारी रहा। वहीं गाड़ियों में लगे हूटर को भी हटवाया गया।
शनिवार को शहर के सुभाष तिराहे पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों वाहनों को गंभीरता से चेक किया गया। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि विस चुनाव के मद्देनजर जगह-जगह हमारा चेकिंग अभियान जारी है। अब तक सैकडों वाहनों को चेक किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों में भी हड़कम्प मचा रहा।