Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन हेतु कक्ष निर्धारित

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन हेतु कक्ष निर्धारित

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु जनपद कानपुर देहात में समाविष्ट 205-रसूलाबाद(अ0जा0), 206-अकबरपुर रनिया, 207 सिकन्दरा एवं 208- भोगनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नामांकन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 25-01-20022 से प्रारम्भ हो जाएगा। उक्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का नाम- निर्देशन पत्र दाखिला, नाम निर्देशन पत्रों की जाँच व वापिसी का कार्य अकबरपुर माती मुख्यालय स्थित निम्नलिखित कक्षों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक होगा।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम 205 रसूलाबाद (अ0जा0) का कक्ष संख्या 103 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), 206 अकबरपुर रनियां का कक्ष संख्या 102 न्यायालय कक्ष जिलाधिकारी/जिला मजिस्टेªट कानपुर देहात, 207 सिकन्दरा का कक्ष संख्या 104 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी न्यायिक कानपुर देहात, 208 भोगनीपुर का कक्ष संख्या 106 न्यायालय कक्ष अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात में किया जायेगा।