Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को

कानपुर देहात। राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2022 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रसारण का आयोजन किया जायेगा। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी 2022 को बाहरवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना थीम निर्धारित किया गया है। इस सम्बन्ध मंे दिनांक 25 जनवरी 2022 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त समारोह में मा0 राज्यपाल, उत्तर प्रदेश ऑनलाइन तथा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, मण्डलायुक्त, लखनऊ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी, लखनऊ द्वारा समारोह स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभाग किया जायेगा, मा0 राज्यपाल, उत्तर प्रदेश उक्त समारोह का उद्घाटन वर्चुअल रूप से राजभवन से किया जायेगा। दिनांक 25 जनवरी 2022 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में 11:30 बजे से 12:30 बजे के मध्य होने वाले कार्यक्रम का ऑनलाइन सीधा प्रसारण किये जाने के सम्बन्ध में व्यवस्था की गयी है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लिंक पर उपलब्ध होगा। उक्त लिंक से समस्त लोग अवश्य जुडे।