Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों किया जागरूक

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों किया जागरूक

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में आज लाइनपार नई मंडी से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों के साथ साथ व्यापारियों को मतदान के लिए जागरूक किया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लोगों को पर्चा वितरण करके शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील की दुकान, दुकान जा कर व्यापारियों को मतदान के लिए प्रेरित किया और लोगों को मतदान जागरूकता अभियान का पर्चा देकर मतदान करने की अपील की। जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल,जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने भारतीय लोकतंत्र में लोगों को मतदान का महत्व बताया लोगों को एक-एक वोट की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी अपने मत अधिकार का प्रयोग करने एवम अपने जानने वालों पारिवारिजनों सगे संबंधियों को वोट डलवाने हेतु प्रेरित भी किया गया मतदाता जागरूकता अभियान मंडी गेट से भरथना चौराहा अशोकनगर विजयनगर डोर टू डोर चलाया गया। अभियान में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी, जिला मंत्री गणेश प्रसाद अग्रवाल, जिला मंत्री इकरार अहमद, जिला मंत्री संजीव राजपूत,भरथना रोड अध्यक्ष देवेश कुमार यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष मोनू ,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह, नगर मंत्री आजाद राईन,अभिषेक जैन आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।