Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा एक पक्ष तक चलने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत गाँव सोनई में शोभायात्रा, शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
शोभायात्रा का शुभारम्भ शिवध्वज लहरा कर इगलास ब्रह्माकुमारी केन्द्र प्रभारी बीके हेमलता दीदी एवं हाथरस की बीके शान्ता बहिन ने किया। शोभायात्रा में शिव और शंकर में महान अन्तर की चौतन्य झाँकी चल रही थी तथा ब्रह्मावत्सों द्वारा शान्ति मार्च निकाला गया। शोभायात्रा में पंक्तिबद्ध कलश लेकर चल रहीं माताओं बहिनों द्वारा ‘‘शिव आये करने कल्याण व्यसनों का अब कर लो दान, जीवन मुक्ति दाता कौन एक शिव परमात्मा, सबका सद्गति दाता कौन, एक शिव परमात्मा’’ आदि सत्यम शिवम सुन्दरम की महिमा में लगाये जा रहे नारों और भजनों के बीच सोनई महाशिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया। शोभायात्रा के पश्चात परमात्मा शिव का ध्वजारोहण थोककमल में स्थानीय ब्रह्माकुमारीज पाठशाला पर किया गया। जिसमें सोनई के थानाध्यक्ष विनय कुमार ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारम्भ बालिका नेन्शी के स्वागत नृत्य ‘नई सुबह की किरण‘ से हुआ। ब्रह्माकुमारी संगठन द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ अभियान के अन्तर्गत सोनई को नशे से बचाने के लिए संयुक्त कार्यक्रम चलाये जाने का संकल्प ग्राम प्रधान सतीश कुमार द्वारा किया गया।
‘‘माँ और बेटा’’ नाटिका के माध्यम से बच्चों द्वारा माता-पिता को वृद्धआश्रम में न पहुँचाने की अपील की मर्मांतक प्रस्तुति की गई। साथ ही ‘‘जल्दी में हूँ’’ नाटिका द्वारा पूजा में एकाग्रता होने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहिनों हाथरस आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र प्रभारी बीके शान्ता बहिन, इगलास केन्द्र प्रभारी बीके हेमलता बहिन, दुर्गेश बहिन, कोमल बहिन, श्वेता बहिन, नीतू बहिन तथा मंचासीन अतिथियों का पगड़ी एवं पुष्पों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रबन्धन सोनई ब्रह्माकुमारीज पाठशाला संचालिका बी.के. दुर्गेश बहिन, बी.के. श्वेता बहिन द्वारा किया गया।