Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाज सेवी संस्था द्वारा तीन निर्धन कन्याओं के विवाह का हुआ आयोजन

समाज सेवी संस्था द्वारा तीन निर्धन कन्याओं के विवाह का हुआ आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित लॉन में समाजसेवी संस्था द्वारा तीन निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया जायेगा। ये जानकारी संस्था के संरक्षक द्वारा दी गई है।
मंगलवार को बाबूगंज स्थित जायसवाल लॉन में सत्यमेव सेवा संस्थान द्वारा तीन निर्धन कन्याओं के विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां साज सज्जा से लेकर विवाह में हर तरह की तैयारियों की व्यवस्था की गई है।
संस्था के संरक्षक अजय गुप्ता ने बताया कि हमारे बाजार के कुछ व्यापारियों द्वारा समाज सेवा की भावना से सत्यमेव सेवा संस्थान संस्था का संचालन किया जा रहा है और इसी संस्था के सहयोग से सलोन तहसील क्षेत्र के पूरे उदयराज मजरे पारी व ऊँचाहार क्षेत्र के कमोली व छिपिया गांव की तीन निर्धन कन्याओं का विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें आम तौर पर होने वाली शादियों की तरह ही सारी व्यवस्था की गई है। वहीं संस्थान में अजय कुमार गुप्ता के अलावा राकेश जायसवाल, विनोद मौर्य, सुनील साहू, विजय सोनी समेत कमेटी में 17 लोग शामिल है, जो इस संस्था में महती भूमिका निभा रहे है। वहीं संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य की क्षेत्रीय लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है।