Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नागरिकों को प्रमाणित सेवाएं प्रदान करने के लिए सेवामित्र पोर्टल एप तथा टोलफ्री नम्बर किया गया विकसित

नागरिकों को प्रमाणित सेवाएं प्रदान करने के लिए सेवामित्र पोर्टल एप तथा टोलफ्री नम्बर किया गया विकसित

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला रोजगार सहायता अधिकारी को आदेशित करते हुए बताया है कि श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकृति के सेवाएं उठान किये जाने के उद्देश्य से नागरिकों को प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं में कौशल प्राप्त कामगारों जैसे कारपेन्टर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेन्टर, अैक्सीसेवा आदि की प्रमाणित सेवा तथा प्रदेश के कुशल कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य रूप से सम्मिलित है और नागरिकों को प्रमाणित सेवाऐं प्रदान करने के लिए एक पोर्टल  तथा टोलफ्री नम्बर 155330 विकसित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त संदर्भित पोर्टल पर अब तक 183 सेवा प्रदाता तथा 27 प्रकार की सेवाएं 1403 सेवामित्रों द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है जिससे प्रदेश में काफी लोग लाभान्वित हो चुके है परन्तु इस ओर और अधिक प्रचार प्रसार किये जाने तथा विभागीय सेवामित्र पोर्टल, मोबाइल एप, कालसेन्टर से जनपद के सेवाप्रदाताओं एवं कुशल कामगारों को जोड़ने तथा उनकी सेवाओं को आमजनों तक पहुंचाने के लिए समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों, उनके अधीनस्थ संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों एवं अन्य संस्थाओं को निर्देशित किये जाने की अपेक्षा की गयी है, उपर्युक्त योजना जनपद में क्रियान्वित किये जाने एवं प्रगति लाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की एक बैठक दिनांक 7 मार्च 2022 को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गयी है, जिलाधिकारी ने उक्त योजना से सम्बन्धित समस्त विभागीय अधिकारियों को बैठक में प्रगतिभाग किये जाने हेतु निर्देश दिये है, उन्होंने कहा है कि अपने-अपने विभागीय स्थिति एवं जनपद की स्थिति से सम्बन्धित सूचनाओं के साथ बैठक में प्रगतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।