Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

⇒किसान ने दो पुत्र और दो पुत्रियो को छोड़ा
पुष्पेंद्र मिश्रः कुरावली/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव मनोना में खेत पर काम करने गए किसान को सांप ने काट लिया। जिसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव मनोना निवासी 44 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए थे। तभी काम करते समय झाड़ियों से निकले सांप ने उसे काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई, और वह बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के भाई विजेंद्र की मांग पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे 2 नाबालिग पुत्र व 2 पुत्रियों को छोड़ गया है। बच्चों के भरण-पोषण का संकट उसकी पत्नी बसंती देवी के सामने पैदा हो गया है।