Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भू-माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाई करने का निर्देश

भू-माफियाओं को चिन्हित कर कठोर कार्यवाई करने का निर्देश

कानपुरः अखिलेश सिंह/प्रभात गुप्ता। समस्त तहसीलों में भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। तालाब, पोखर आदि को चिन्हित करते हुए उनमें हुए अवैध कब्जों को तत्काल खाली कराते हुए उनका जीर्णाेद्धार सुनिश्चित कराया जाए। समस्त विभाग अपने तालाब, पोखर की भूमि का चिह्नकन करते हुए उनकी जियो टैगिंग कराए एवं उनकी फीडिंग सुनिश्चित करें। समस्त तहसील के पोर्टल पर लंबित संदर्भ को तत्काल निस्तारित कराया जाये। ज्यादा समय से लंबित सन्दर्भों का निस्तारण ना होने पर संबंधित कर्मचारी/अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को अभियान चलाकर दर्ज कराया जाए।उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त तहसीलों के कार्यों की समीक्षा करते समस्त उप जिलाधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त तहसीलों में अभियान चलाकर भू माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। लगातार सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ भू माफिया जैसी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराते हुए तत्काल भूमि को खाली कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, पोखर आदि की भूमि को चिन्हित करते हुए उनका जीर्णाेद्धार सुनिश्चित कराए। जिसके लिए कार्य योजना बनाते हुए जीर्णाेद्धार सुनिश्चित कराया जाए। समस्त विभाग अपनी-अपनी तालाब, पोखर आदि की भूमि का चिन्हाकन करते हुए उसकी सूची तैयार कराए।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि भू माफियाओं से भूमि को खाली कराते हुए उसकी चारदीवारी बनाना सुनिश्चित किया जाए और यह भी लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा ना हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर अविवादित वरासत के मामलों को एक सप्ताह के अंदर दर्ज कराया जाए। तथा समस्त तहसीलों की पोर्टल पर लंबित संदर्भ को तत्काल निस्तारित कराया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री दयानंद प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, केडीए, आवास विकास के अधिकारी उपस्थित रहे।