Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने किसानों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया

कांग्रेस ने किसानों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया

2017.06.10 01 ravijansaamnaशिवराज के उपवास को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बताया राजनीतिक ड्रामा
कानपुर, धमेन्द्र रावत। एमपी में किसानों के प्रदर्शन और मंदसौर हिंसा के बाद आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शांति की अपील के साथ भोपाल के दशहरा मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गए हैं। इस उपवास का मकसद किसानों और जनता से चर्चा कर शांति बहाली स्थापित करना है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज के उपवास पर उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है। आज कानपुर में महानगर कांग्रस कमेटी ने मध्य प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा निहत्ते किसानों पर चलाई गई गोली से शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए एक हवन किया। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उत्पीड़ित किसान परिवारों के घर जाकर उनके आंसू पोछने चाहिये जबकी वो राजधानी में बैठकर उपवास का ड्रामा कर रहे है। संजय श्रीवास्तव ने कहा की मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है और शिवराज सिंह अपनी नाकामियों को छुपाते हुए कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है जबकी केन्द्र सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की जगह उधोगपतियों का कर्ज माफ करने का काम कर रही है। हवन में कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के साथ कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, पवन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, नरेश त्रिपाठी, अशोक धानविक, के के तिवारी, कमल जायसवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, अमिताभ मिश्रा, हर्षित श्रीवास्तव, चंदन पाल आदि लोग शामिल थे।