Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी सरकार में आयुर्वेदिक दवा और योग का प्रचार तेजी से बढ़ रहा हैै:ज्ञान प्रकाश तिवारी

योगी सरकार में आयुर्वेदिक दवा और योग का प्रचार तेजी से बढ़ रहा हैै:ज्ञान प्रकाश तिवारी

⇒आयुष मंत्री का जनपद रायबरेली आगमन पर जोरदार किया गया स्वागत

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। लखनऊ से जनपद रायबरेली होते हुए बनारस जा रहे आयुष मंत्री का आज शहर के चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। जनपद रायबरेली के आयुर्वेदिक एवम् यूनानी अधिकारी डॉक्टर अरुण कुरील, अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी, योगाचार्य डॉक्टर रवि प्रताप सिंह, अन्य कर्मचारी गण और समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री बने डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु जी को पुष्पगुच्छ देकर त्रिपुला चौराहा पर उनका स्वागत किया गया और उनके साथ कई कर्मचारी गण ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में दोबारा एक हिंदुत्व की जीत हुई है और जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बन कर आई है, तब से लगातार आयुष विभाग और योग की विधिवत जानकारी आम जनमानस के बीच में पहुंच रही है और एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की कमान एक ऐसे संघर्षशील आयुष मंत्री को मिली है जो हम सब के दिलों में रहने वाले डॉ. दयाशंकर मिश्र हैै। जो निश्चित ही आने वाले समय में आयुष विभाग और योग विभाग उत्तर प्रदेश में और मजबूत होगा। इस अवसर पर तिवारी ने कहा आज उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के मॉडल पर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को लाया हैै। जिससे निश्चित ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एक नया इतिहास लिखा जाएगा। इस अवसर पर योगाचार्य डॉक्टर रवि प्रताप सिंह ने आयुष मंत्री को अंग वस्त्र पट्टी का और शील्ड देकर उनका सम्मान किया और उन्होंने कहा आज लगातार उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक और योग का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग के कई अधिकारी, जिनमें आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य यादव, डॉॉ. प्रियंका त्रिवेदी, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अनामिका शुक्ला, और आयुष फार्मासिस्ट संजय मणि त्रिपाठी मृत्युंजय पांडे के.के. मौर्यय, जेपी सिंह योग शिक्षक राहुल गुप्ता के साथ अन्य कर्मचारी और समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा का त्रिपुला चौराहे पर स्वागत किया।