Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा गांधी के प्रति भाजपा अध्यक्ष द्वारा अपमानजनक शब्दों पर माफी मांगें-श्री प्रकाश जायसवाल

महात्मा गांधी के प्रति भाजपा अध्यक्ष द्वारा अपमानजनक शब्दों पर माफी मांगें-श्री प्रकाश जायसवाल

2017.06.11 03 ravijansaamnaकानपुर, धर्मेन्द्र रावत। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर जन भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। जिसके विरोध में रविवार प्रातः 11 बजे अमित शाह की अर्थी निकाल कर पहले थूको फिर फूंको कार्यक्रम का आयोजन (टेढ़ी देवी मार्किट)वनखण्डेश्वर मंदिर चौराहे में किया गया। अमित शाह की अर्थी में पहले थूको फिर फूंको कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के श्री प्रकाश जायसवाल व कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के साथ कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, पवन गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, नरेश त्रिपाठी, अशोक धानविक, अजित सिन्हा, कमल जायसवाल, धर्मेंद्र शुक्ला, अमिताभ मिश्रा, धीरज चैहान, प्रखर मिश्रा, चंदन पाल आदि लोग शामिल थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा की अमित शाह को देश की जनता के सामने माफी मांगनी होगी व कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा की अमित शाह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर देश का अपमान किया है। जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी जबकी कानपुर महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सत्ता को पचा नही पा रही है इसी कारण उनकी पार्टी के नेता हर दिन महापुरूषों के बारे में अनाब सनाब बयान देते रहते है। अमित शाह का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति दिया गया अपमान जनक बयान पूरे देश में सोशल मीडिया के द्वारा पूरे देश में जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया जिससे देश की जनता में काफी आक्रोश है और जगह जगह पर उनके पुतले फूंके गए।