Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिट्टी के दीयों से दीपावली का पर्व मनाएं

मिट्टी के दीयों से दीपावली का पर्व मनाएं

2016-10-28-3-sspjs-ravi-rathoreकानपुर देहात। गुरूवार को अकबरपुर कानपुर देहात में सोसाइटी फाॅर ग्रीन इण्डिया हाईटेक सिटी परिवार ने क्षेत्र की जनता से आहवाहन किया गया कि वे इस बार मिट्टी के दीयों से दीपावली का पर्व मनाएं। कानपुर देहात सहित पूरे देश को कला चार्ट बनाकर शुभकामनायें दी। साथ ही इस दीपावली में स्वदेशी दीपक जलाकर दीपावली मनाने का संकल्प लिया गया और कई चार्टो के माध्यम से इस वर्ष दीपवली पर्व पर कुम्हारों का सहयोग कर मिट्टी के दीपक जलाने के क्षेत्रीय लोगों से अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकार्ड विजेता रजत गुप्ता सहित अनुरूद्ध यादव, राघवेन्द्र गुप्ता, आशुतोष, फैजान, राधिका मिश्रा, रूचि पाल, सोनिया, रहमत जहाँ, प्रज्ञा, सविता, कामिनी, पूनम एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।