Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना

नवरात्र के दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा अर्चना

फिरोजाबाद। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओ ने मंदिरों में पहुंच मातारानी के दर्शन किए। देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर देररात्रि तक भक्तों का सैलाब उमड़ा देखा गया। वहीं नेजा चढ़ाने जाने वाले भक्त भी नाच गाते हुये देवी मंदिरों पर पहुंचे। रविवार को नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की घरों में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। महिलाये-युवतियां व बच्चे सुबह से ही मंदिरों की तरफ रूख करते नजर आएं। देवी मंदिरों पर मातारानी की आरती कर माथा टेककर आर्शीवाद लिया। राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर, कोटला रोड, बौहरान गली, सुहाग नगर के अलावा अन्य देवी मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा देखा गया। भक्त कैला देवी मंदिर पर देवी के भजनों पर थिरकते नजर आएं। वहीं नेजा चढ़ाने जाने वाले लोग भी नाचते गाते हुये देवी मंदिर पर पहुंचे।हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मां की व्रत कथा करने और पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की आराधना से तप, शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्धि होती है और शत्रुओ को पराजित कर उन पर विजय प्रदान करती है।